Regard : शासकीय कन्या महाविद्यालय प्रबंधन ने किया प्राध्यापक डॉ. आशीष गुप्ता का सम्मान 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उत्कृष्ट अकादमिक कार्यों के लिए 9 सितम्बर को उज्जैन में हुए थे सम्मानित

Betul News : बैतूल। शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल के अंग्रेजी विषय के प्राध्यापक डॉ.आशीष गुप्ता को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उत्कृष्ट अकादमिक कार्यों के लिए 9 सितम्बर को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में सम्मानित होकर लौटने के पश्चात् महाविद्यालय परिवार के द्वारा उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यहां यह बात विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस सम्मान हेतु भोपाल नर्मदापुरम संभाग से एक मात्र प्राध्यापक डॉ. आशीष गुप्ता का चयन किया गया था। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.विद्या चौधरी द्वारा डॉ.आशीष को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि डॉ.आशीष गुप्ता बहुमुखी प्रतिभा के धनी है वे न सिर्फ अंग्रेजी बल्कि कंप्यूटर के क्षेत्र में भी अथाह ज्ञान रखते है। महाविद्यालय ने इनके सहयोग से अनेक उपलब्धियां हासिल की है, नैक मूल्यांकन में आ.ई.क्यू.ए.सी. कोऑर्डिनेटर की भूमिका का सफल निर्वाह करते हुए महाविद्यालय को बी++ ग्रेड प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो.उषा द्विवेदी द्वारा शाल एवं श्री फल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई देते हुए कहा कि डॉ.आशीष गुप्ता ने यह सम्मान अपनी मेहनत एवं लगन से हासिल किया है। वे उत्तरोत्तर इसी तरह आगे बढ़ते रहे और आगे इससे भी श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त करें। महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ.साधना डेहरिया ने विगत 29 वर्षों की अकादमिक साहित्यिक एवं शोध गतिविधियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सम्मान पत्र का वाचन किया। सहज स्वाभाव एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ.आशीष गुप्ता से महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को सतत सीखने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर महाविद्यालय की जनभागीदारी समीति के अध्यक्ष लतेश पवार ने डॉ.आशीष गुप्ता को सम्मान प्राप्ति के लिए शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में डॉ.आशीष गुप्ता के परिवार से श्रीमती गुप्ता तथा सुपुत्र हर्षित विशेष रूप से सम्मलित हुए। डॉ.आशीष गुप्ता ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि परिवार के साथ के बिना कोई भी उपलब्धियां हासिल नहीं की जा सकती।
कार्यक्रम का सफल संचालन अविनाश अम्बुलकर ने किया तथा डॉ.सरिता साहू, श्रीमती माधुरी पल्ले, विनोद अडलक, श्रीमती ए.रेशमी, डॉ.प्रीति भादे, डॉ.वासिता वर्मा, श्रीमती ज्योति लोखंडे, सुश्री कविता विश्वास, श्रीमती सीमा बेलवंशी, श्रीमती नवशिखा श्रीवास, श्रीमती सुनीति पंड्या, श्रीमती मंजुलता यादव, श्रीमती अनुसुइया यादव अमन चौहान, ललित यादव, श्रीमती सविता पाल, श्रीमती यशोदा चौहान, सुश्री रजनी सोनेकर एवं छात्राएं उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button