free cancer screening camp: ओम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज में आज होगा निशुल्क कैंसर जाॅच शिविर 

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज बैतूल एंव श्री प्रथमेश सर्जिकल हाॅस्पिटल में निशुल्क कैंसर चेकअप कैंप का आयोजन आज शनिवार 2 मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजित होना है। जिसमें टाटा मेमोरियल कैंसर हाॅस्पीटल के डाॅ. स्वप्निल अग्रवाल परामर्श एवं निदान हेतु उपलब्ध रहेंगे। इस शिविर में मुह में सुजन, गाॅठ, छाला, जख्म, तम्बाकू से होने वाले सफेद व लाल दाग, मुंह खोलने में तकलीफ आदि समस्याओ की निशुल्क जाॅच एवं निदान किया जायेगा। इस शिविर का लाभ लेने के लिये उपरोक्त समस्याओं अथवा लक्षणों से पीड़ित रोगियों की सुविधा हेतु शिविर बैतूल में दो स्थलों श्री ओम चिकित्सालय भारत-भारती, जामठी एवं श्री प्रथमेश सर्जिकल हाॅस्पिटल मरही माता मंदिर के पास थाना रोड कोठी बाजार बैतूल में रहेगा। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज के संचालक सोनू पाल एवं श्री प्रथमेश सर्जिकल हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ.संदीप पाल ने बैतूल जिले के नागरिकों से शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button