महिलाओं ने हाथ में गुड़ी एवं राम दरबार की झांकी बनाकर निकाली शोभायात्रा

बैतूल। लोणारी कुनबी महिला संगठन बैतूल की महिलाओं ने महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में सज धज कर हाथ में गुड़ी लेकर एवं राम दरबार की शोभायात्रा निकाली। नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर यह शोभायात्रा निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने पूजन करके शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा महाकाल मंदिर चौक से लल्ली चौक, कलेक्ट्रेट होते हुए शिवाजी चौक पहुंची। शोभायात्रा में मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया गया। एक दूसरे को बधाई प्रेषित की गई। संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा बारस्कर, रैली प्रभारी माधुरी मस्की, सह प्रभारी सोनू धोटे ने आगंतुको का आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष लता कनाठे, सह कोषाध्यक्ष मनीषा कनाठे, सह उपाध्यक्ष वंदना काले, संयुक्त सचिव कल्पना चढ़ोकार, पूर्व उपाध्यक्ष अलका ताई साबले, अर्चना बर्डे ने सुंदर गुड़ी बनाने का कार्य एवं राम दरबार की झांकी के कार्य को अपने हाथों में लेकर कार्य को बखूबी से पूर्ण किया।

नीलम वागद्रे, जमुना पंडागरे ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समापन के अंत में भंडारा प्रसादी वितरित कर कार्यक्रम समाप्त हुआ। ममता कुबडे, लता माकोड़े, योगिता गायकवाड़, गीता कुबडे ने शोभा यात्रा को अनुशासन पूर्वक बनाते हुए व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा में जिलाध्यक्ष दिनेश मस्की, सचिव प्रवीण ठाकरे, सेवा संगठन के अध्यक्ष शिव शंकर चढ़ोकर, समाजसेवी मुन्ना मानकर, गोलू उघडे, कृष्णा वागद्रे, गीतेश बारस्कर, भीम धोटे, अकलेश वाघमारे, नामदेव बारस्कर, संतोष बारस्कर ने सहयोग प्रदान किया। संरक्षक मंडल में वंदना ताई देशमुख, चंद्रकांताआई लिखितकर, अलकताई लिखितकर, माधुरी ताई साबले, जयाताई मानकर, प्रभाताई वागद्रे, मधुबालाताई देशमुख, कल्पना ताई धोटे, लता ताई देशमुख, चंद्रकला ताई उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button