वार्ड एवं पंचायत कमेटी कांग्रेस का सशक्त आधार बनेगी: निलय डागा।
जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरे पदाधिकारी, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प।

बैतूल। बैतूल विधानसभा में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों और मंडलम अध्यक्षों की बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा ने साफ कहा कि आने वाले समय में पार्टी की असली ताकत वार्ड और पंचायत कमेटियां होंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी पत्र सौंपते हुए उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और संगठन को गांव-गांव तक मजबूती देने का आह्वान किया।
बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों और मंडलम अध्यक्षों का सम्मान किया गया और उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी पत्र सौंपे गए। इस दौरान निलय विनोद डागा ने कहा कि संगठन में पद केवल पहचान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा और संगठन को मजबूत बनाना होगा।

– जमीनी ढांचे को मजबूत करने की रणनीति
निलय विनोद डागा ने बैठक में वार्ड कमेटी और पंचायत कमेटियों के गठन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यही इकाइयां कांग्रेस का वास्तविक आधार बनेंगी और इन्हीं के जरिए पार्टी जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन कमेटियों का गठन कर उन्हें सक्रिय किया जाए, ताकि संगठन हर स्तर पर मजबूत हो सके।
– 9 अप्रैल को धरना प्रदर्शन का आह्वान
बैठक में किसानों के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने अपनी रणनीति स्पष्ट की। निलय डागा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 9 अप्रैल को किसानों के समर्थन में होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है और इस आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाना जरूरी है।
– वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बना संगठन विस्तार का खाका
बैठक में आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोरते, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश साहू, संगठन महामंत्री ब्रजभूषण पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौबे, मनोज कालू आहूजा, सत्यप्रकाश लल्ला पटेल रावत, पंकज वंजारे, पूर्व अध्यक्ष मोनू बडोनिया, प्रशांत राजपूत, प्रभारी लवलेश बब्बा राठौर, यतीन्द्र सोनी, हर्षवर्धन धोटे, सुभाष पांडे, शंकर अड़लक, शैलू पंडाग्रे, सोमेश त्रिवेदी, रविकांत उघड़े, वामनराव सराटकर, मंडलम अध्यक्ष संतोष वाघमारे, कदीर खान, पंढरी पंडाग्रे, राजेश कलंबे, प्रणय पाठक, विजय मोखड़े, प्रकाश धोटे, प्रफुल्ल काले, जगन बर्डै, सुभाष राठौर, गिरीश साबले, शंकर तुमराम, देवराव पटेल, खुशहाल भागबोले, देवेंद्र गोलू लोखंडे, भूरा झपाटे, गणेश भरतपुरे सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता का संदेश दिया।





