MANDI BHAV BETUL : बैतूल मंडी में गेहूं के दामों में आया उछाल, 2640 रुपये उच्चतम दाम पर हुई नीलामी

बैतूल मंडी भाव-16 अप्रैल 2024

MANDI BHAV BETUL : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गेहूं के दामाें में उछाल आने लगा है। मंगलवार को कृषि उपज मंडी बैतूल में गेहूं की नीलामी उच्चतम दाम 2640 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई।

मंडी में मंगलवार को गेहूं की आवक 10 हजार बोरा से अधिक की हुई थी। इसकी नीलामी न्यूनतम दाम 2150 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम 2640 रुपये प्रति क्विंटल के बीच हुई। मंडी में गेहूं प्रचलित मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई।

दरअसल समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए 30 प्रतिशत चमक विहीन की अनिवार्यता कर दी गई है। इसी कारण से किसान समर्थन मूल्य के बजाय मंडी में ही उपज बेचने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

देखें मंडी में आवक और भाव क्या रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button