भारतीय बौद्ध महासभा का संगठन विस्तार, प्रो.डॉ.एसडी डोंगरे जिला उपाध्यक्ष नियुक्त|
प्रदेश अध्यक्ष आयु चरनदास ढेंगरे ने किया जिला उपाध्यक्ष का मनोनयन|

बैतूल। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के संस्थापक डॉ बाबा साहब अम्बेडकर को नमन करते हुए तथा राष्ट्रीय संरक्षक महाउपासिका मीरा ताई अंबेडकर के धम्म कारवां को गतिमान रखने की दिशा में संगठन विस्तार किया गया है। भारतीय बौद्ध महासभा की जिला शाखा बैतूल में मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष आयु चरनदास ढेंगरे ने धम्म उपासक प्रोफेसर डॉ.एसडी डोंगरे को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

प्रो.डॉ.एसडी डोंगरे की नियुक्ति पर भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश सचिव आयु शंकर राव शेषकर, जिला बैतूल के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नामदेव नागले, उपाध्यक्ष आयु इंजिनियर प्रकाश उबनारे, आयु काशीनाथ वाघमारे, आयु नालंदा शेषकर, जिला महासचिव आयु सहदेव पाटिल, जिला कोषाध्यक्ष आयु तुलाराम चौकीकर, आयु प्रेमलाल अंबुलकर, आयु मधुकर पाटिल, आयु तुकाराम लोखण्डे, आयु धन्नु झरबड़े, आयु बी डी पाटिल, आयु ओमप्रकाश खातरकर, आयु प्रमिला पाटिल, आयु वर्षा नागले, आयु दुर्गादास चौकिकर, आयु एम एल पाटिल, आयु सी नागले, आयु किसोर पाटिल, आयु अशोक खातरकर, तहसील अध्यक्ष बैतूल आयु डॉ मनोहर खातरकर, तहसील अध्यक्ष आमला आयु यशवंत झरबड़े, तहसील अध्यक्ष मुलताई आयु लक्ष्मण नागले, आयु एम पी मासतकर, आयु जसवंती चौकीकर, आयु गीता नागले, आयु कचरया मानकर, आयु मुनीराज भुमरकर, आयु भगवंत सुर्यवंशी, आयु प्रेमनाथ पाटिल, आयु संतोष वाड़िवा, आयु शेषराव चौकिकर, आयु सुनील नागले, आयु मोहन गुजरे, देवेंद्र नागले, आयु राधेलाल खातरकर, आयु बाबुलाल खातरकर, आयु कमला खातरकर, आयु ज्योति खातरकर, आयु मनोज अतुलकर, आयु संपतराव कापसे, आयु महादेव झरबड़े सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
सभी ने प्रदेश अध्यक्ष आयु चरनदास ढेंगरे जी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नामदेव नागले एवं समस्त कार्यकारिणी भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा बैतूल ने स्वागत करते हुए कहा कि इस नियुक्ति से जिला शाखा में धम्म कारवां को नई गति मिलेगी और संगठन को मजबूती प्राप्त होगी।




