Viral Video : ओ मोदी जी, हमरे यहन की रोड बनवा देईं, मध्यप्रदेश के लोग 29 सीटें जिताएं हैं

बघेली बोली में सीधी जिले के ग्राम खड्डीखुर्द गांव की खस्ताहाल सड़क दिखाने के लिए बनाया वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video Grabe

Viral Video : मध्यप्रदेश के ग्रामीण अंचलों में आवागमन के लिए लोगों को कबाड़ सड़क पर चलना पड़ रहा है। यह हालत दिखाते हुए एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आने वाले ग्राम खड्डीखुर्द बघईया टोला की सड़क की कबाड़ हालत दिखाते हुए महिला बघेली बोली में सड़क बनवाने की अपील सीधे प्रधानमंत्री मोदी से कर रही है। वायरल वीडियो में महिला सड़क की हालत दिखाते हुए कहती हैं कि ओ मोदी जी,हमरे यहन की रोड बनवा देईं, मध्यप्रदेश के लोग 29 सीटें जिताएं हैं।

सांसद यहां से 29 के 29 सीट जीते हैं, हमार मध्यप्रदेश के लोग जिताए हैं।मध्यप्रदेश के रोड येई हैं कबाड़ हैं।देख लेई, देख लेई रोड की हालत देख लेई। हमार यहां के लोग सांसद, विधायक, कलेक्टर तक से मिल आए हैं, लेकिन केऊ नहीं सुनत। जंगल है तो का भई, रोड तो चाही ना। यहन कितना बस पलटती हैं,हमरे यहन के लोग को चलत तक में परेशानी है। बरसात में तो औउर हालत खराब होती है।

प्रधानमंत्री तक अपने गांव की बुनियादी सुविधाओं की कमी पहुंचाने का यह तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है।इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button