संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक में अजाक्स ने रखे सर्वाधिक प्रस्ताव:

स्वास्थ्य विभाग के समयमान और क्रमोन्नति वेतनमान पर हुई विशेष चर्चा | अपर कलेक्टर वंदना जाट ने दिया समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन|

बैतूल। कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संगठनों की ओर से प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, लेकिन सर्वाधिक प्रस्ताव अजाक्स संघ की ओर से रखे गए। अजाक्स संभागीय अध्यक्ष अनिल कापसे ने कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग में समयमान वेतनमान और क्रमोन्नति वेतनमान के मामलों पर विशेष चर्चा की मांग की।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान एवं क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिलाए जाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। अपर कलेक्टर वंदना जाट ने सभी प्रस्तुत समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके अतिशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में अजाक्स जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे, बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश उपराले और बैतूल तहसील अध्यक्ष कल्पना परते उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने पर सहमति बनी।

संदर्भित कार्यालयीन पत्र के तारतम्य में अजाक्स संभागीय अध्यक्ष अनिल कापसे ने बैकलॉग आरक्षित पदों की वार्षिक गणना, रोस्टर संधारण और रिक्त पदों की विभागवार सूची उपलब्ध कराने की मांग उठाई। बैकलॉग रिक्तियों को भरने विशेष भर्ती अभियान चलाकर समिति गठन और सतत प्रक्रिया सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल के आदेश दिनांक 01 अक्टूबर 2024 के तहत 126 एएनएम को स्वीकृत समयमान वेतनमान का लाभ और लंबित एरियर राशि शीघ्र भुगतान कराने, समस्त संवर्गों के लंबित समयमान वेतनमान की तीन दिवस में सूची उपलब्ध कराने तथा एरियर एक सप्ताह में जारी करने की मांग की गई। जिला चिकित्सालय परिसर में अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए आई टाइप आवास निर्माण, अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावासों में नियमानुसार अधीक्षक नियुक्ति, निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण की मॉनिटरिंग और विभिन्न विभागों में लंबित परामर्शदात्री समितियों की बैठक आयोजित कराने के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। अपर कलेक्टर वंदना जाट ने समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button