Betul news: सरस्वती विद्या मंदिर में लक्ष्मीबाई जयंती और जनजाति गौरव दिवस मनाया


बैतूल। वैजयंती सोमण सरस्वती विद्या मंदिर, ग्रीन सिटी सेक्टर ए में महारानी लक्ष्मीबाई जयंती और जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने बिरसा मुंडा और महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय महिला युवा वाहिनी की अध्यक्ष श्रीमती कविता मालवीय ने बच्चों को लक्ष्मीबाई के साहस और बलिदान की प्रेरक गाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह महारानी लक्ष्मीबाई ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। साथ ही बिरसा मुंडा के संघर्ष और जनजातीय समाज के लिए उनके बलिदान को भी बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में शिशु वाटिका की 11 बहनों ने महारानी लक्ष्मीबाई का स्वरूप धारण कर उनके व्यक्तित्व को जीवंत किया। वहीं, एक भैया ने बिरसा मुंडा के रूप में उनके जीवन मूल्यों और संघर्ष को दर्शाया। इस अवसर पर विद्यालय भूमि दानदाता शेखर सोमण ने समस्त भैया-बहनों को शुभकामनाए दीं और इस आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button