BIg Accident : नागपुर हाइवे पर अंधी रफ्तार से दौड़ रही कार 70 फीट दूर खेत में जाकर पलटी, दो महिलाएं गंभीर

BIg Accident : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में नागपुर-भोपाल हाइवे पर अंधी रफ्तार से दौड़ रही कार अनियंत्रित हो गई और पलटी खाते हुए 70 फीट दूर खेत में जाकर गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि कार चालक को एयर बैग खुल जाने के कारण मामूली चोट आई है।

यह घटना बैतूल जिले के मुलताई के पास ग्राम पाटाखेड़ा जोड़ के पास शनिवार को हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल में रहने वाले दिनेश चंदेलकर अपनी कार से पत्नी छाया और रिश्तेदार सुशीला को लेकर महाराष्ट्र के नरखेड़ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर मुलताई के समीप ग्राम पाटाखेड़ा जोड़ के पास तेज रफ्तार से दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। हाइवे पर पलटी खाते हुए 70 फीट दूर खेत में जाकर गिर गई।

कार दुर्घटना में सुशीला बाई को सिर और कंधे में जबकि छाया को कमर में गंभीर चोट आई। एयर बैग खुल जाने से दिनेश चंदेलकर को गंभीर चोट नहीं आई। सभी घायलों को तत्काल ही 108 एंबुलेंस से मुलताई के अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें नागपुर ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button