Union news: ऑटो चालक एकता यूनियन कल सौंपेगा ज्ञापन

बैतूल। ऑटो चालक एकता यूनियन सीटू के तत्वावधान में कल 16 फरवरी शुक्रवार को हिट एंड रन काले कानून के खिलाफ प्रर्दशन कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम बैतूल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। ऑटो चालक एकता यूनियन सीटू के जिला अध्यक्ष मनोहर आठनकर व महासचिव शेख वकील ने जिले के सभी ऑटो चालक, बस, ट्रक, टैक्सी चालको से अधिक से अधिक संख्या में ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की।अपील की है। साथ ही 11 बजे सागौन बाबा दरबार में एकत्रित होकर रैली में शामिल होने का आग्रह किया। रैली सागौन बाबा दरबार से कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी वहां ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button