new executive: मां खप्पर वाली माता युवा मंडल का हुआ गठन
साहिल (बाबी) राठौर अध्यक्ष बने, कृष्णा बारस्कर उपाध्यक्ष, योगेश साहू सचिव मनोनीत

बैतूल। शहर के विनोबा नगर, राजेंद्र वार्ड में स्थित प्राचीन खप्पर वाली माता मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। मंदिर निर्माण सहित आने वाले समय में धार्मिक आयोजन किए जाने को लेकर मां खप्पर वाली माता युवा मंडल का गठन किया गया है। अब नई कार्यकारिणी के सदस्य मंदिर से जुड़े कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से साहिल राठौर (बाबी) को युवा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कृष्ण बारस्कर उपाध्यक्ष, योगेश साहू सचिव एवं कमलेश बारस्कर सह सचिव नियुक्त किए गए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष गगन पवार, सह कोषाध्यक्ष गौतम तिवारी को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में दिव्यांशु खोबरे, नितेश पवार, प्रकाश पवार, सचिन जैन, रितेश जैन, रोहित बड़ोन्या, नयन राठौर, सौरभ परिहार मंगल चौधरी, गौरव परिहार, अरविंद शर्मा, बाबू शर्मा, अंकित बड़ोन्या, रूपेश पवार, रितेश पवार, मुकेश पवार, नितेश पवार, विजेंद्र पाठा, दिलीप सोनी, दिशू खोबरे, युग परिहार, मीडिया प्रभारी सचिन जैन, संरक्षक मंडल में दिनेश गुड्डू राठौर, जगदीश मालवीय, संजय अग्रवाल, रमेश गावंडे, रवि वागद्रे, नितिन जैन, सुनील चरडे, विनोद बड़ोन्या, कमलेश मालवीय, अरुण परिहार को शामिल किया गया।




