Lions club:कंबल वितरण अभियान के दूसरे दिन ग्राम चिचढाना पहुंचा लायंस क्लब
विद्यार्थियों को शिक्षण की नई तकनीकों से कराया अवगत, नियमित स्कूल आने के लिए किया प्रेरित

बैतूल। लायंस क्लब बैतूल ने कंबल वितरण अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को ताप्ती के तट पर बसे ग्राम चिचढाना के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालकों को कंबलो का वितरण किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने ग्राम चिचढाना के छात्रों को जानकारी दी कि आगामी सत्र-2024-25 में लायंस क्लब बैतूल द्वारा ट्रेकसूट का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रों को शिक्षण में किसी प्रकार की भी समस्या रहने पर लायंस क्लब सहयोग कर छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भमिका निभाएगा। लांयस क्लब बैतूल के पदाधिकारी पीएस बग्गा, चेयरपर्सन कंचन आहुजा, बीएम भट्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षण की नई तकनीकों से भी अवगत कराया। उन्होंने छात्र छात्राओं के शैक्षणिक स्तर की भी प्रशंसा की। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि वे समय-समय पर ग्रामीण अंचल में अध्ययनरत छात्रों के शैक्षणिक विकास में सहभागिता के लिए शिक्षण सामग्री का वितरण करने आएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने एवं नशा मुक्त ग्राम बनाने की अपील की। लायंस क्लब की चेयरपर्सन कंचन आहुजा ने पालकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का आग्रह किया। शाउमावि भडूस के शिक्षक संजय धुर्वे ने बताया लायंस क्लब बैतूल के पीडीजी एमजेएफ लायन पी.एस. बग्गा, जोन चेयरपर्सन लायन कंचन आहुजा, एमजेएफ लायंस अध्यक्ष संदीप गुप्ता, लायन सचिव बीआर कुबडे, एमजेएफ बीएम भट्ट, लायन शिरीष चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में कंबल वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर शास. एकिकृत माध्यमिक शाला चिचढाना के प्रधानपाठक विजय कुमार तेलकर, वरिष्ठ शिक्षक सतीश गीद, वरिष्ठ शिक्षक वामनराव धोटे, शिक्षक दिनेश मर्सकोले, एसएमसी अध्यक्ष मंगल उईके, ग्रामीण फुलेसिंग पन्द्राम, शिवलाल कवडे, देवराव उईके एवं एसएमसी के सदस्यगण एवं छात्र-छात्राए उपस्थित रहे। शिक्षक संजय धुर्वे ने लायंस क्लब के सभी पदाधिकारी एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।




