Administrative News : जनप्रतिनिधियों के साथ संभागीय आयुक्त विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Administrative News : बैतूल। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी ने विभागवार चल रहे कार्यों एवं योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अन्य विभाग के साथ समन्वय कर कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम जयप्रकाश सैय्याम, संयुक्त कलेक्टर अनिल सोनी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि रविवार को नर्मदापुरम में संभागीय आयुक्त अधीनस्थ जिले बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर सांसद डीडी उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, डा.योगेश पंडाग्रे, गंगा उईके, महेंद्र सिंह चौहान और मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख बैठक में उपस्थित रहेंगे।
जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य शासन और प्रशासन के बीच विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर किस प्रकार किया जाए, जिससे विकास कार्यों में और अधिक गति आ सके, जिससे कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किया जा सके। विलंब के कारण होने वाले अतिरिक्त व्यय को भी रोका जा सकेगा। बैठक में सिंचाई, विद्युत, पंचायत, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित होंगे।




