बीजेपी नेता संसद में बैठकर देश के लोकतंत्र का हनन न करें: गोलू सोनी

बैतूल। कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष एवं भारतीय वाहन खरीदी बिक्री विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष गोलू सोनी ने कहा बीजेपी नेता संसद में बैठकर देश के लोकतंत्र का हनन न करें, मनमर्जी से नियम लागू न करें। ड्राइवर 3 दिनों तक परेशान हुए सरकार 500 प्रतिदिन के हिसाब से 3 दिन का हर एक ड्राइवर को मुआवजा और भत्ता दे। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा कि ड्राइवर अमीर नहीं होता है, वाहन मालिक इन्हें सपोर्ट करें, ड्राइवर आपसे अभी से नही जुड़ा है। केंद्र सरकार की जवाबदारी है कि वह जितने भी ड्राइवर हड़ताल पर थे, उन्हें मुआवजा दे।सोनी ने कहा सत्ता में बैठे लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र सबकी राय और भागीदारी से चलता है। कृषि कानून किसानों के खिलाफ. श्रम कानून मजदूरों के खिलाफ, नागरिकता कानून नागरिकों के खिलाफ, यह सरकार हमेशा जनता के ही खिलाफ कानून बनाती है। ड्राइवर्स के विरुद्ध ऐसा कानून बनाया जो उन्हें वसूली, प्रताड़ना, कानूनी प्रक्रिया में उलझा देगा। ड्राइवर्स के खिलाफ कठोर कानून बनाना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर हमला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button