MPPSC RESULT : किसान के बेटे ने विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई की, अब बन गया नायब तहसीलदार

बैतूल जिले के पूनम सिंग सलामे ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पाई कामयाबी

MPPSC RESULT : बैतूल। कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो… यह लाइन भीमपुर ब्लॉक के ग्राम धुंधरी (गुरुवा पिपरिया) के आदिवासी युवा पूनम सिंग सलामे पर सटीक बैठती हैं, जिसने विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई की और अब नायब तहसीलदार बनकर अपने पिता के साथ जिले का नाम भी रोशन कर दिया।

नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने के बाद पूनम सिंग सलामे के घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। बता दें कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2019 का परिणाम 26 दिसंबर 23 को देर रात घोषित हुआ। जिसमें पूनम सिंग सलामे का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ। पूनम सिंग ने 8 वी तक गांव में पढ़ाई की। आगे 12 वी तक की पढ़ाई भीमपुर से की, उसके बाद कॉलेज करने के लिए बैतूल गए और साथ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी की।

पूनम ने एमपी पुलिस और फॉरेस्ट की परीक्षा भी पास थी, फिजीकल नहीं निकलने के कारण वे काफी दुखी हुए। लेकिन अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते हुए पूनम ने पीएससी की तैयारी की। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। फिर भी पूनम ने हिम्मत नहीं हारी। पूनम सिंह को परिवार वालों ने हिम्मत दी और वे 2018 में पीएससी की तैयारी करने इंदौर गए। उन्होंने अपनी मेहनत से घर परिवार नही बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button