Crime News : जिला अस्पताल के आक्सीजन संयंत्र से कापर पाइप चोरी का प्रयास

Crime News : बैतूल। जिला अस्पताल परिसर में स्थित आक्सीजन संयंत्र में लगे कापर पाइप को चोरी करने का चोरों द्वारा प्रयास किया गया। हालांकि वे इसमें सफल नहीं हाे पाए और पाइप को तोड़कर वहां से भाग गए। पाइप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके पहले भी चोरों द्वारा 60 फीट लंबाई का कापरपाइप चोरी कर लिया था।
इस घटना के बाद चोरों के हौसले बुलंद हो गए और उनके द्वारा दूसरी बार फिर चोरी का प्रयास किया गया परंतु वह असफल रहे। सुबह अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति में गड़बड़ी होने पर जब संयंत्र का गेट खोलकर देखा तो कापर का पाइप क्षतिग्रस्त पाया गया। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी सूचना कोतवाली को दी गई। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है। आक्सीजन संयंत्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।




