MP Electation : विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार से जमा हाेंगे नामांकन पत्र

नाम निर्देशन प्रक्रिया 21 से 30 अक्टूबर तक जारी रहेगी

MP News : बैतूल। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन पत्र जमा हाेंगे। संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के नाम निर्देशन पत्र 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक प्रात: 11 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक परिदत्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की जाएगी। समीक्षा उपरांत नाम निर्देशन वापसी 2 नवंबर गुरूवार 2023 को 3 बजे तक कर सकेेेंगे।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129, मुलताई:

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129 मुलताई के लिए नाम निर्देशन पत्र कक्ष क्रमांक 7 न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुलताई में रिटर्निंग ऑफिसर तृप्ति पटेरिया अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनामिका सिंह को प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130, आमला:

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130 आमला के लिए नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया को या सहायक रिटर्निंग अधिकारी पूनम साहू को कक्ष क्रमांक 1 न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैतूल में परिदत्त किए जा सकेंगे।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 131, बैतूल:

विधानसक्षा क्षेत्र क्रमांक 131 बैतूल निर्वाचन क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर कोर्ट कक्ष बैतूल में रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक चौरसिया या सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतुल श्रीवास्तव को प्रदान किए जा सकेंगे।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132, घोड़ाडोंगरी:

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132 घोड़ाडोंगरी के लिए नाम निर्देशन पत्र कक्ष क्रमांक 01 न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर में रिटर्निंग अधिकारी राजीव कहार या सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनयना ब्रम्हे को ब्रम्हे को परिदत्त किए जा सकेंगे।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 133, भैंसदेही:

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 133 भैंसदेही के लिए नाम निर्देशन पत्र न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही में रिटर्निंग अधिकारी महेश कुमार बमन्हा या सहायक रिटर्निंग अधिकारी चंद्रपाल इन्वासी को प्रदान किए जा सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button