NSUI NEWS: एनएसयूआई ने गांधी जी को किया नमन
सूत की माला पहना कर अर्पित की श्रद्धांजलि

बैतूल। एनएसयूआई ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर जेएच कालेज में पूज्य बापू महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को सूत की माला पहनकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एनएसयूआई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक पवार ने कार्यकर्ताओं एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को पूज्य महात्मा गांधी जी के बताए हुए मार्ग का अनुसरण कर उन्हीं के पद चिन्हों पर चल कर आगे देश की सेवा करना है। पवार ने कहा अहिंसा पर उनके निरंतर जोर ने दुनिया को जीवन जीने का एक नया तरीका सिखाया। महात्मा गांधी की शिक्षा और विचार अमर है। उनका जीवन दुनिया भर के लोगों के लिए एक प्रेरणा है, जैसा कि उन्होंने खुद कहा था मेरा जीवन मेरा संदेश है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेंटी वाघमारे, प्रहलाद गोचरे, यश नागले, हिमांशु पाटिल, अंकित नरवारे, आसिफ अंसारी, मयूर मालवी, हिमांशु धोटे, आर्यन पवार, राहुल ठाकरे, पवन साकरे आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।




