माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में डॉक्टरों ने की विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
वर्धमान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिया स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन


बैतूल। विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल, बैतूल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें वर्धमान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बैतूल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित खानपान, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व की जानकारी दी।
शिविर में डॉ. अंशुल एलेक्स गिन्नी (ऑर्थोडॉन्टिस्ट) एवं डॉ. ज्योना सिंह (ईएनटी सर्जन) ने विद्यार्थियों के दांतों, मुंह तथा कान, नाक और गले से संबंधित स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओ.पी. राठौर एवं सचिव डॉ. रिशांक राठौर उपस्थित रहे। उन्होंने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के हित में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं में श्रीमती ममता साबले मैम का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही वर्धमान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों को समय देने, विद्यार्थियों की जांच करने और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।




