ग्रामीण विकास में सरपंचों का योगदान अतुलनीय: सचिन शेखावत
सरपंच सम्मान समारोह में श्रीराम फाइनेंस ने पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ाया मान

कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक भैंसदेही धरमू सिंह, घोड़ाडोंगरी जनपद अध्यक्ष राहुल उइके एवं कृष्णा गायकी
बैतूल। ग्रामीण भारत के सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। गांवों के विकास में सरपंच, उपसरपंच और ग्राम सचिव लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों को सम्मान देने के उद्देश्य से श्रीराम फाइनेंस की ओर से बैतूल में भव्य सरपंच सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिले के करीब 400 सरपंचों, उपसरपंचों और ग्राम सचिवों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीराम फाइनेंस के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बिजनेस हेड सचिन शेखावत ने पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण भारत के चहुंमुखी विकास में सरपंचों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांवों की मूलभूत जरूरतों से लेकर विकास कार्यों तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति मजबूत होती है।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष महेश रावत रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम फाइनेंस के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बिजनेस हेड सचिन शेखावत ने की। विशेष अतिथि के रूप में भोपाल बिजनेस हेड संतोष सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक भैंसदेही धरमू सिंह, घोड़ाडोंगरी जनपद अध्यक्ष राहुल उइके एवं कृष्णा गायकी उपस्थित रहे।
श्रीराम फाइनेंस की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह के माध्यम से सरपंचों, उपसरपंचों और ग्राम सचिवों के ग्रामीण विकास में योगदान को सम्मान देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य और विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता की भी सराहना की गई।
यह आयोजन श्रीराम फाइनेंस बैतूल के रीजनल हेड राकेश धोटे के मार्गदर्शन और कुशल प्रबंधन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।




