दादावाड़ी में रोशनी एग्जीबिशन का शुभारंभ, तीज-राखी स्पेशल थीम ने महिलाओं को लुभाया

बैतूल। दादावाड़ी में रोशनी एग्जीबिशन का शुभारंभ सोमवार को सतपुड़ा वैली स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एग्जीबिशन में पहुंचीं और विभिन्न उत्पादों की शॉपिंग का लाभ उठाया।

एग्जीबिशन में इस बार तीज और राखी स्पेशल थीम रखी गई है, जिसके चलते महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एग्जीबिशन में महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। रोशनी एग्जिबिशन की सीमा जैन ने बताया कि आमंत्रित महिलाओं

में निहारिका भावसार, मोनिका निरापुरे, मीरा एंथोनी, निमिषा शुक्ला, तूलिका पचौरी, नीता वराठे, रोशनी खातरकर, रंजना झोड़, विभा वागदे कीर्ति खान्डवे काजल कुमरे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। उद्घाटन के बाद महिलाओं ने एग्जीबिशन में खरीदारी की और तीज व रक्षाबंधन की तैयारियों के लिए पसंदीदा सामान खरीदा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button