त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं वीर दुर्गादास राठौर: विजय पारधी

आमला में वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती मनाई

आमला। मारवाड़ के महान सपूत, पराक्रमी योद्धा और नीति निपुण वीर शिरोमणि श्री दुर्गादास राठौर की 388वीं जन्म जयंती बुधवार को आमला में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर स्थित उनकी अश्वारूढ़ प्रतिमा पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राठौर समाज के वरिष्ठजन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

विजय पारधी ने कहा कि वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर का जीवन त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए।

इस अवसर पर राठौर समाज के अंकित राठौर, अशोक राठौर, बंटी राठौर, संजू राठौर, संतोष राठौर, मुरली राठौर, दीपक राठौर, श्री राठौर, गुलाब राठौर, छोटेभाऊ राठौर, महेश राठौर, वीरेंद्र राठौर, मुन्ना राठौर, बिहारी राठौर, अन्ना राठौर, बाबू राठौर, महेंद्र, सुरेन्द्र राठौर, उदित राठौर सहित अन्य राठौर समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button