ऑल इंडिया 722वीं रैंक; विद्या भूमि की छात्रा ऋषिता मोटवानी ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

ऑल इंडिया 722वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम किया रोशन
बैतूल। विद्या भूमि पब्लिक स्कूल, बैतूल की छात्रा ऋषिता मोटवानी ने नीट में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ऋषिता ने नीट में 720 में से 665 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया 722वीं रैंक अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है।
ऋषिता, विक्रम मोटवानी की सुपुत्री हैं। इससे पहले भी उन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उनकी इस सफलता को मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है।
विद्या भूमि पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम का संस्थान है, जहां उच्च माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों के लिए गणित, जीव विज्ञान और वाणिज्य संकाय की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। विद्यालय ने सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। दसवीं के 14 तथा बारहवीं के 24 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि बारहवीं के 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया।
संस्थान में अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ आधुनिक कंप्यूटर लैब, समृद्ध लाइब्रेरी और गतिविधि आधारित शिक्षण की व्यवस्था है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय में व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।




