भैंसदेही से रवाना हुआ मलेरिया रथ।

मच्छरजनित रोगों से बचाव का देगा संदेश।

बैतूल। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही से मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ ब्लॉक के मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क ग्रामों में पहुंचकर लोगों को बचाव एवं रोकथाम संबंधी जानकारी देगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर वसीम खान, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष पाल ने संयुक्त रूप से मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के तहत मलेरिया रथ ब्लॉक के चिन्हित हाई रिस्क ग्रामों में भ्रमण कर मच्छरजनित बीमारियों से बचाव, स्वच्छता अपनाने, मच्छरदानी के उपयोग तथा समय पर जांच एवं उपचार कराने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा। अधिकारियों ने बताया कि जनजागरूकता के माध्यम से मलेरिया संक्रमण की रोकथाम और क्षेत्र को मलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button