मालेगांव के सामुदायिक भवन की चौड़ाई 35 से 50 फीट करने की मांग।

ग्रामीणों ने कार्यपालन यंत्री से की मुलाकात। आबादी के अनुरूप भवन विस्तार पर हुई चर्चा।

बैतूल। भैंसदेही विकासखंड के ग्राम मालेगांव में स्वीकृत सामुदायिक भवन की चौड़ाई गांव की आबादी के अनुरूप 35 फीट से बढ़ाकर 50 फीट किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कार्यपालन यंत्री श्री मरकाम से सौजन्य मुलाकात कर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान स्वीकृत आकार भविष्य की आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त नहीं होगा, इसलिए भवन का विस्तार किया जाना आवश्यक है।

कार्यपालन यंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उच्चाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। कार्यपालन यंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के क्षेत्र में भी त्वरित एवं प्रभावी प्रयास करने का आग्रह करते हुए ग्रामीणों से इन विषयों को प्राथमिकता देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button