कल्याणपुर संस्था ने ग्रामीणों को पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

नीम, तुलसी और आंवला के पौधों का वितरण, स्वास्थ्य लाभों की दी जानकारी।

बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कल्याणपुर समाज सेवी संस्था द्वारा ग्राम कल्याणपुर, साकादेही, बोरी एवं उमरवानी में औषधीय पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रामदुलारी यादव, कोषाध्यक्ष शिवकांति यादव, सदस्य दीपक यादव, दिनेश यादव और शैलेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्रामीणों को नीम, तुलसी, आंवला सहित विभिन्न औषधीय पौधों के उपयोग, स्वास्थ्य लाभ और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। संस्था के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button