गंज क्षेत्र में चलाया निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर।

21 जून तक जिलेभर में चलेगा योग प्रशिक्षण अभियान।

बैतूल। आयुष मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में संचालित 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान के तहत 30 मई को बैतूल-सारणी रोड स्थित गंज क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया।

ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय तथा इंटरनी गौरव ओमकार, तनु और श्रुति मानापुर ने सहभागिता की। उन्होंने लोगों को योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी देते हुए विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।

महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन तथा उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा तैयार की गई रूपरेखा के अनुसार यह अभियान जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय की टीम 21 जून 2026 तक बैतूल जिले के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर निःशुल्क योग प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button