भारत आदिवासी पार्टी ने संदीप कुमरे को बनाया ब्लॉक अध्यक्ष।

थाना प्रभारी को दी नियुक्ति की सूचना, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,।

बैतूल। भारत आदिवासी पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पट्टन ब्लॉक के ग्राम चिल्हाटी निवासी संदीप कुमरे को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। केन्द्रीय एकीकरण समिति के अनुमोदन एवं निर्देशन के बाद पार्टी अध्यक्ष अनिल उईके द्वारा यह नियुक्ति की गई। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने संदीप कुमरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार पार्टी ने संदीप कुमरे को मध्यप्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी की जिम्मेदारी अगले आदेश तक निष्ठापूर्वक निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पत्र में संगठन के प्रति समर्पण और जनप्रतिनिधि चयन प्रणाली के पालन की अपेक्षा जताई गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद व्यक्त की है कि वे संगठन को मजबूत करने और आदिवासी समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

नियुक्ति की जानकारी कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रभारी दिनेश कुमरे को भी दी गई। इस दौरान शंकर अडमाचे, भारत कोडापे, सुरेश कवडेती, मुकेश भलावी, गुलाब धुर्वे एवं संतुलाल सलामे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button