खेड़ीसावलीगढ़ स्वास्थ्य शिविर में 274 मरीजों का आयुष पद्धति से उपचार।

जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयुष विभाग ने दी सेवाएं। निःशुल्क दवा वितरण और योग गतिविधियों का हुआ आयोजन।

बैतूल। खेड़ीसावलीगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आयुष विभाग की टीम ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 274 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर ने बताया कि शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर बैतूल के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जनपद उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, सरपंच शर्मिला ठाकुर, जनपद सदस्य सरोज राठौर, समाजसेवी रुपेश अग्रवाल और आनंद तिवारी सहित जिलास्तरीय विशेषज्ञ टीम मौजूद रही। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में चिकित्सकों और स्वास्थ्य टीम के कार्यों की सराहना की।

आयुर्वेद पद्धति के माध्यम से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता, उदर रोग सहित अन्य बीमारियों का उपचार कर मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. मनक धुर्वे नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ डॉ. शैलेंद्र कृष्णा तिवारी, डॉ. विशाल वर्मा, डॉ. शिल्पा धोटे, डॉ. नैन्सी राठौर सहित आयुष विभाग के कुल 14 कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक सागर सिवनकर एवं योग सहायक कुसुम यादव ने योग गतिविधियां कराकर लोगों को योगाभ्यास कराया। आयुष विभाग द्वारा पूरे शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button