पुस्तक मेरा गांव मेरी सरकार और उजड़ा गुलशन रोता माली का लोकार्पण आज।

सापना रिसोर्ट में आयोजित होगा जन्मोत्सव एवं पुस्तक विमोचन समारोह।

बैतूल। साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े डॉ. रामकिशोर दयाराम पंवार रोंढ़ावाला के 62वें जन्मदिन की वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार 23 मई को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उनके द्वारा लिखित 8वीं एवं 9वीं प्रकाशित पुस्तक मेरा गांव मेरी सरकार तथा उजड़ा गुलशन रोता माली का विमोचन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से सापना रिसोर्ट, बोट क्लब सापना जलाशय, परतापुर नेशनल हाईवे नागपुर-भोपाल मार्ग से 2 किलोमीटर दूरी पर आयोजित होगा। समारोह में विशेष रूप से डॉ. पंवार की माताजी श्रीमती कसिया बाई दयाराम पंवार की उपस्थिति रहेगी।

आयोजन में ओल्ड सांग्स के साथ संगीतमय संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों ने सभी स्वजन एवं शुभचिंतकों को सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम के निवेदक डॉ. रामकिशोर दयाराम पंवार रोंढ़ावाला के साथ रोहित, मोहित एवं तृप्ति पवार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button