बैतूल में 24 मई को पूज्य भंते धम्मसेन जी का होगा आगमन।
पंचशील बुद्ध विहार में सुबह 9 से 11 बजे तक धम्म आयोजन।

बैतूल। गाजियाबाद स्थित महामेव नाव आश्रम के पूज्य भंते धम्मसेन का 24 मई रविवार को बैतूल आगमन होगा। आयोजन समिति के आर.डी. पाटिल ने बताया कि बैतूल में उनके प्रथम आगमन पर बौद्ध उपासकों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर पंचशील बुद्ध विहार, सदर बैतूल में सुबह 9 से 11 बजे तक विशेष धम्म आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम के अंतर्गत भोजन दान, संघ दान एवं धम्म देशना का आयोजन किया जाएगा। सुबह 7 बजे पूज्य भंते जी का स्वल्पाहार होगा, जिसके बाद धम्म प्रवचन आयोजित होंगे। तत्पश्चात 11 बजे के बाद भोजन दान किया जाएगा।
आयोजकों और पंचशील बुद्ध विहार प्रबंधन समिति ने सभी धम्म अनुयायियों, उपासक-उपासिकाओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।




