भगवा पार्टी ने मरीजों को फल वितरित कर दिया सेवा का संदेश।
घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामाजिक सरोकार निभाया।

घोड़ाडोंगरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में भगवा पार्टी द्वारा मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी, लोक सेवा संघ एवं भगवा पार्टी सुरेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें महाराष्ट्र के भगवा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव लोक सेवक संघ राजेश राऊत के नेतृत्व में बैतूल जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय तथा उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के सहयोग से मरीजों को फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सपना कुरावले सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीराताई बंजारे, वार्ड अध्यक्ष शीला ताई मालवी, जिला महामंत्री दीपक वर्मा, जिला प्रचार मंत्री सुनील तावरे, ब्लॉक मंत्री ओमप्रकाश अतुलकर, संतोष राजूरकर, पवन राठौर, ऋषि पाटिल, बंटी जैन, शिव नामदेव और गोविंदा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन पदाधिकारियों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही।




