विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सम्मानित हुए तरुण वैध ।
पर्यावरण और जल संरक्षण कार्यों के लिए मिला राज्यपाल सम्मान।

बैतूल। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित विज्ञान प्रौद्योगिकी सभागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में बैतूल के पर्यावरण कार्यकर्ता तरुण वैध को महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें प्रकृति, पर्यावरण, जल एवं नदी संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
तरुण वैध लंबे समय से ग्रीन टाइगर्स बैतूल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ अभियान और हरित पहल से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सम्मानित होने पर जिलेवासियों, ग्रीन टाइगर्स बैतूल के सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और पर्यावरण मित्रों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे बैतूल जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।




