भोपाल में 10 मई को होगा मेहरा समाज का प्रांतीय सम्मेलन ।
संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में बैतूल के प्रतिनिधि भोपाल कार्यक्रम में होंगे शामिल।

बैतूल। समाज की एकता, समरसता और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 मई रविवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित गांधी भवन में मेहरा समाज का प्रांतीय स्तरीय प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बैतूल जिले की भागीदारी जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में सुनिश्चित की गई है।
संतु सूर्यवंशी ने बताया कि आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश वट, अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर सूरजे, अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष अशोक नागले और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता बामनिया सहित प्रांतीय पदाधिकारी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष का गठन, पदाधिकारी सम्मेलन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और पारिवारिक काउंसलिंग जैसे सत्र आयोजित किए जाएंगे।
बैतूल से सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, आमला नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, प्रांतीय पदाधिकारी जीसी पूर्वे, डॉ आईपी पारदे, रमेश बेले, प्रवक्ता छननू बेले, लखन नागले सहित जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
जिला अध्यक्ष ने समाज के लोगों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को नई दिशा देने के साथ सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं।




