त्रि शरण बुद्ध वंदना के साथ बांसपानी में मनाई बुद्ध पूर्णिमा।

मोमबत्ती प्रज्वलन व पुष्पांजलि के साथ हुआ आयोजन।

बैतूल। ग्राम बांसपानी के आठवां मिल क्षेत्र में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बाबूराव जावलकर के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्रों के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर की गई। आयोजन के दौरान बाबूराव जावलकर ने त्रि शरण पंचशील का वाचन किया।

कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के करुणा, प्रज्ञा और शील के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और समानता स्थापित की जा सकती है। उपस्थित लोगों ने भी इन सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मोहन जौंजारे, अंतरिक्ष बनकर, संदीप पाटिल, सचिन पाटिल, देवेंद्र जौजारे एवं श्रीमती सीमा जावलकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और बुद्ध पूर्णिमा के महत्व को साझा किया।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन और श्रद्धा का माहौल बना रहा, जिससे यह कार्यक्रम सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टि से सार्थक साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button