यूजीसी कानून और ईवीएम मुद्दे पर आज भारत बंद का आव्हान।

बैतूल। भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में यूजीसी कानून लागू करने, ईवीएम मशीन बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज 23 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया गया है।

आयोजकों के अनुसार जनगणना अधिसूचना में ओबीसी जाति कॉलम शामिल नहीं किए जाने के विरोध में यह बंद किया जा रहा है। इसके साथ ही ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के हित में मजबूत यूजीसी अधिनियम लागू करने, शिक्षकों को टीईटी से छूट देने, देश में चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराने और किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सख्त कानून बनाने की मांग उठाई गई है।

आयोजकों ने व्यापारियों और आम जनता से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर समर्थन देने की अपील की है। बैतूल में सुबह 8 बजे अंबेडकर चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम तय किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button