टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया उग्र प्रदर्शन।
शिवाजी ऑडिटोरियम में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब, रैली निकालकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय। प्रदेशव्यापी आव्हान पर बैतूल में शिक्षकों ने किया शक्ति प्रदर्शन।

बैतूल। अध्यापक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश भोपाल के प्रदेशव्यापी आव्हान पर 8 अप्रैल को बैतूल में शिक्षकों ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को निरस्त करने की मांग उठाई। सीधे मुद्दे पर उतरे शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य शासन मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित की जा रही टीईटी परीक्षा का संयुक्त मोर्चा पुरजोर विरोध करता है और इसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। शिवाजी ऑडिटोरियम में हजारों शिक्षक एकत्रित हुए, जहां आंदोलन की रणनीति के साथ विरोध का स्वर तेज हुआ। यहां से विशाल रैली निकालकर शिक्षक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक व्यापक भागीदारी के साथ किया गया।
ज्ञापन देने पहुंचे प्रमुख शिक्षकों में सचिन राय, पंजाब गायकवाड, दिलीप गीते, भीम धोटे, रवि सरनेकर, राजेंद्र कटारे, विनय राठौर, राजेंद्र प्रसाद साहू, नीरज गलफट, रमेश बारस्कर, देवीदास पाटणकर, कमलेश मिश्रा, सुनील घोरमेड, नितेश राठौर, आजाद कश्यप, प्रवीण शर्मा, धनराज पाटील, रामचंद्र, अनीता सोनारे, सुषमा तिवारी, शारदा, सुनीता उईके, राधा धुर्वे, सुरेश, शकुन धुर्वे, मिश्रा कमलेश पाल, ज्ञानेंद्र शुक्ला, लोकेश जोठे, संतोष जोठे, अतुल पटेल, अनिल गोस्वामी, प्रकाश देवड़े, गोकुल झरबडे, भारतीय प्रधान, अनीता चौरसिया, कविता नागले, दीनदयाल यादव, गीता नागले, उर्मिला वी नारायण नगर, गंगा यादव, पीसी बॉस, लख्मीचंद लिलहौरे, विनय सिंह राठौड़, जितेंद्र वागद्रे, सुरेंद्र आर्य, नंदलाल इरपचे, रामगोपाल लोखंडे, अंकुश उइके, मुकेश सरयाम, लीलाधर नागले, दिनेश सोनारे, विवेक तिवारी, भीमलाल सूर्यवंशी, बाबूलाल मालवीय, अजय मालवीय, चंचल पांसे, राम पाटणकर, हेमराज बेले, नितेश राठौर, विजय पाटील, सोमा कुमरे शामिल रहे।
संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। शिक्षकों ने ब्लॉक स्तर से अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।




