रामनवमी पर प्रज्ञापीठों-शक्तिपीठों में गायत्री यज्ञ, 108 पुंसवन संस्कार सम्पन्न।

बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में रामनवमी के अवसर पर जिले के सभी प्रज्ञापीठों व शक्तिपीठों में गायत्री यज्ञ के साथ 108 पुंसवन संस्कार सम्पन्न कराए गए। आयोजन का उद्देश्य भावी पीढ़ी को संस्कारवान, श्रेष्ठ नागरिक एवं उत्तम संतान के रूप में विकसित करना रहा।

जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा एवं जिला समन्वय समिति के रविशंकर पारखे ने बताया कि 27 मार्च, शुक्रवार को प्रातः 9 से 11 बजे तक सभी केंद्रों पर यज्ञ व संस्कार आयोजित हुए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को संतुलित आहार, सकारात्मक सोच एवं संस्कारों से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान की सहयोगी निर्मला चौधरी एवं अरुणा देशमुख ने बहनों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों की सूची जिला समन्वय समिति को प्रेषित करने की जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button