समाजवादी पार्टी के आमला विधानसभा अध्यक्ष बने दिनेश यदुवंशी।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के मार्गदर्शन में मनोनयन ।

बैतूल। समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन विस्तार की दिशा में समाजवादी पार्टी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने किसान नेता दिनेश यदुवंशी को आमला विधानसभा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के मार्गदर्शन में किया गया है, जिसे संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि इस नियुक्ति से आमला क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। साथ ही, समाजवादी पार्टी के जनाधार को विस्तार देने में भी यह निर्णय सहायक साबित होगा।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष दिनेश यदुवंशी से अपेक्षा जताई गई है कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन पर खुशी जताते हुए दिनेश यदुवंशी को बधाई दी है और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button