मिशन समृद्धि के प्रोजेक्ट सक्षम के तहत ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी।

गारादेही में ग्राम गौरव दिवस का आयोजन। कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत ।

बैतूल। मिशन समृद्धि के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट सक्षम के तहत ग्राम पंचायत आष्टी के सहयोगी ग्राम गारादेही में ग्राम गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा।

ग्राम पंचायत आष्टी की सरपंच सरस्वती कुमरे के विशेष निवेदन पर शिरडी संस्था द्वारा आठनेर ब्लॉक में गारादेही को सहयोगी ग्राम के रूप में चयनित किया गया। इस पर सरपंच ने संस्था के प्रति आभार जताते हुए इसे पंचायत के लिए सौभाग्य बताया।

कार्यक्रम में पारंपरिक ढोल और टिमकी की थाप मुख्य आकर्षण रही। बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ और चम्मच दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों और ग्रामीणों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ रीजनल एनालिसिस शिरडी संस्था की कार्यकारिणी अध्यक्षा डॉ. उपमा दीवान, ब्लॉक कॉर्डिनेटर गंगोत्री राठौर और सामाजिक कार्यकर्ता संगीता बसंतपुरे सहित अन्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, ताकि पात्र हितग्राही इनका लाभ ले सकें।

अंत में सरपंच सरस्वती कुमरे ने शिरडी संस्था और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में भाईचारा बढ़ता है और विकास की भावना मजबूत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button