भोपाल में आज सम्मानित होंगे प्रवीण गुगनानी ।
साहित्य और विचार जगत की प्रमुख हस्तियों की रहेगी सहभागिता।

बैतूल। संस्कृति विभाग, मप्र शासन, से सम्बद्ध संस्थान भोपाल के दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय में आज 18 मार्च, बुधवार को शाम 5 बजे एनलाल जैन ‘स्वदेशी’ स्मृति सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें बैतूल जिले के जाने-माने साहित्यकार प्रवीण गुगनानी को एनलाल जैन ‘स्वदेशी’ स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज श्रीवास्तव करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय अधिकारी हेमन्त मुक्तिबोध शामिल होंगे। इस आयोजन में साहित्य और विचार जगत की प्रमुख हस्तियों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन घनश्याम मैथिल ‘अमृत’ करेंगे। वक्ता के रूप में अशोक निर्मल और लक्ष्मीकांत जवणे अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. विशाखा राजुरकर द्वारा किया जाएगा। आयोजन के अध्यक्ष रामराव वामनकर और निदेशक करुणा राजुरकर हैं। इस समारोह को मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग का सहयोग प्राप्त है, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा मिली है।




