जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू । एक माह तक चलेगा शिविर, नगरवासियों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील।

बैतूल। आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी और आयुष विंग मुख्य जिला चिकित्सालय बैतूल में 11 मार्च से निशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ, जिसमें नगर पालिका बैतूल के सभापति राजेश पानकर और देशबंधु वार्ड की पार्षद वर्षा बारस्कर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि यह शिविर लगातार एक माह तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए शहर में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक नगरवासी इसका लाभ ले सकें।
उन्होंने बताया कि शिविर में वात विकार, जोड़ों के दर्द, त्वचा संबंधी रोग और पेट से जुड़ी बीमारियों का पंचकर्म पद्धति से निशुल्क उपचार किया जाएगा। आयुष विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं।




