बैतूल में श्रीराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, नगर भ्रमण और भव्य शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार।
राष्ट्रीय हिंदू सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक में बनी विस्तृत योजना । नई नियुक्तियां और सेवा कार्यों की हुईं समीक्षा।

बैतूल। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रीराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय हिंदू सेना ने जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर 26 मार्च को होने वाले आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की। बैठक में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा, नगर भ्रमण, झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेवा कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही संगठन विस्तार करते हुए दर्जनों युवाओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
राष्ट्रीय हिंदू सेना मध्य भारत प्रांत मीडिया प्रमुख सुरज खड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैतूल जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, प्रांत सह संगठन मंत्री बन्टी सरियाम, विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे तथा जिला अध्यक्ष अनुज राठौर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
– 26 मार्च को होगा भव्य आयोजन
मध्य भारत प्रांत सह सचिव बन्टी सरियाम ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सनातन धर्म के प्रमुख पर्व श्रीराम जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया गया है। बैठक में तय किया गया कि 26 मार्च को सदर गेंदा चौक पर भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान नगर को भगवा ध्वजों और सजावट से भगवामय बनाने की तैयारी भी की जाएगी।
– आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी केंद्र में
तहसील अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण प्रभु श्रीराम जी की प्रतिमा की झांकी, श्री हनुमान जी की प्रतिमा की झांकी, श्रीराम दरबार की झांकी, बजरंग व्यायाम शाला का अखाड़ा प्रदर्शन, आदिवासी ढोल और नृत्य, बाहुबली हनुमान जी की प्रस्तुति, वानर सेना की प्रस्तुति, अद्भुत आतिशबाज़ी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे। शोभायात्रा में शामिल होने वाले हिंदू समाज के लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी और भगवा वस्त्र देकर सम्मान भी किया जाएगा।
– संगठन विस्तार के साथ नई नियुक्तियां
तहसील संयोजक संदीप मालवीय ने बताया कि जिला अध्यक्ष अनुज राठौर की सहमति से संगठन में कई नई नियुक्तियां की गई हैं। राहुल पाटिदार को जिला महासचिव, रोहित मालवीय को जिला युवा मंत्री, अनिकेत अन्नी यादव को युवा जिला उपाध्यक्ष, अन्श अग्रवाल को जिला युवा मीडिया प्रमुख, राज यादव को नगर संयोजक, आकाश उइके को प्रखंड उपाध्यक्ष बैतूल ग्रामीण, निताशु राजपूत को ग्राम अध्यक्ष चिखलार, रोहित प्रजापति को दुर्गा वार्ड अध्यक्ष और विक्की मालवीय को वार्ड संयोजक नियुक्त किया गया है।
– सेवा और सामाजिक कार्यों की भी हुई समीक्षा
तहसील युवा उपाध्यक्ष राहुल मालवीय ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए सेवा और सामाजिक कार्यों की समीक्षा भी की गई। इसमें गौ रक्षा, रक्तदान, लव जिहाद पर अंकुश लगाने के प्रयास, धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने की गतिविधिया, सेवा भाव से जन्मदिन मनाना, विभिन्न क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करना और हिंदू धर्म से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी जैसे कार्यों पर चर्चा की गई।
– बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में जिला महामंत्री अमित यादव, जिला युवा उपाध्यक्ष प्रिंस उइके, जिला युवा संयोजक नवीन पटेल, जिला समन्वयक प्रमुख अजय खवादे, भैंसदेही तहसील अध्यक्ष हिमांशु राठौर, भैंसदेही तहसील संयोजक गितेश गीद, आमला तहसील युवा संयोजक नवीन मन्नासे, तहसील गौ रक्षा प्रमुख आशीष यादव, तहसील सह गौरक्षा प्रमुख गौरीशंकर गजाम, तहसील सह सचिव नवनीत जावलकर, नगर अध्यक्ष शनि साहू, नगर युवा सह संयोजक प्रवीण साहू, प्रखंड अध्यक्ष सोमेश सोनी, प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम यादव, प्रखंड महामंत्री अरुण देशमुख, दीपू उइके नगर युवा सह संयोजक, लोकेश धुर्वे वार्ड अध्यक्ष, अतुल आहाके नगर गौ रक्षा प्रमुख, करण उइके नगर युवा मंत्री, कुनाल उइके, ललित धुर्वे, विक्रम धुर्वे, मौसम मालवीय, चांद अबुरे, दीपक पारधे, राहुल मालवीय, राजाराम उइके और सुजीत उइके सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





