केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम मंत्रालय में क्लास-1 अधिकारी बनीं बैतूल की पल्लवी दुबे।

बैतूल। शहर के कोठी बाजार स्थित श्री बड़ा राम मंदिर के पुजारी परिवार की बेटी पल्लवी दुबे ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। पल्लवी पिता दिलीप दुबे (पप्पू महाराज) और माता अल्पना दुबे की सुपुत्री हैं, जिनका चयन मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के अंतर्गत माय भारत में सहायक निदेशक / जिला युवा अधिकारी असिस्टेंट डायरेक्टर / डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर – क्लास- 1 ऑफिसर के पद पर हुआ है।

पल्लवी दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैतूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने भोपाल स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन से उच्च शिक्षा पूरी की। उनका चयन यूपीएससी सीएसई 2023 के अंतर्गत प्रतिभा सेतु पहल के माध्यम से हुआ है।

बताया गया है कि यह सफलता पल्लवी के लंबे समय से किए गए परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। परिवार के सहयोग, गुरुओं के मार्गदर्शन और शुभचिंतकों के आशीर्वाद ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे शहर में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button