शिक्षक राजेश सूर्यवंशी हुए सेवानिवृत, बडोरा में हुआ विदाई कार्यक्रम …
पुराने और दुर्लभ नोट और सिक्को के कलेक्शन से मिली थी नई पहचान । पेशे के साथ शौक को जिंदा रखकर जीते कई पुरस्कार।

बैतूल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल बडोरा में पदस्थ शिक्षक राजेश सूर्यवंशी 30 साल की सेवा के बाद 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर एक विदाई कार्यक्रम का आयोजन बडोरा स्थिति लॉन में किया गया। अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षक श्री सूर्यवंशी ने दो पीढी पिता- पुत्र को अध्यापन कार्य कर लाभांवित किया। उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा। शिक्षक राजेश सूर्यवंशी को पुराने और दुर्लभ नोट और सिक्को के कलेक्शन से मिली थी नई पहचान मिली। उन्होंने अपने फोटोग्राफी औऱ कलेक्शन के शौक को शिक्षकीय कार्य के साथ जिंदा रखा और कई पुरस्कार भी जीते। बडोरा में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के पुराने विद्यार्थी, पालकगण, ग्रामवासी, बडोरा स्कूल एवं संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, मित्र, गण्यमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने इस दौरान अपने अनुभव सुनाए और उनके कार्यालय की सराहना की। कार्यक्रम में मंच संचालन सूरज हारोडे और आभार हीरेन्द्र शुक्ला ने व्यक्त किया।




