संतुलन समिति का हुआ सम्मान ।

बैतूल:जिले की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था संतुलन का भी रक्त सेवा शौर्य सम्मान में सम्मान किया गया। संतुलन समिति के द्वारा पिछले लंबे समय से स्व. मधुलिका अग्रवाल गर्ग की स्मृति में कैंसर शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में कैंसर के मरीजों का उपचार और जागरूकता के लिए कार्य किया जाता है। शिविर में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाता है। इसको लेकर संतुलन संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। यह सम्मान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके सहित अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।




