हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं वैक्सीनेशन कैंप संपन्न|

बैतूल। हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण एवं वैक्सीनेशन कैंप भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और हज कमेटी द्वारा आयोजन कोकाश लॉन, बैतूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हज यात्रियों ने भाग लिया और हज के अरकानों तथा आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कोठी बाजार मस्जिद के पेश इमाम कारी जावेद चिश्ती साहब, हाफिज जुनेद, हाफिज जलाल एवं आशिक मौलाना ने हज के अरकानों, एहराम, तवाफ, सई, अराफात में वुकूफ तथा अन्य धार्मिक प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हाजियों को हज यात्रा के दौरान धैर्य, अनुशासन और परस्पर सहयोग बनाए रखने की भी सीख दी।

हज कमेटी मध्य प्रदेश के अधिकृत ट्रेनर हाजी मोहम्मद अनस खान ने हज यात्रियों को यात्रा की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने भारत सरकार एवं सऊदी अरब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही हाजियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए हज पर रवाना होने से पूर्व प्रतिदिन लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलने का अभ्यास करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में समाजसेवी संस्थाओं का सम्मान भी किया गया। सेवा के क्षेत्र में सेवा भारती, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 75 कदम 75 दिन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ग्रीन टाइगर संस्थाओं के प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ और मोमेंटो भेंट कर अल्लाह के मेहमानों हाजियों द्वारा स्वागत किया गया।

ग्रीन टाइगर ने हाजियों को पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गौसिया मेडिकल के साजिद गौसी ने फर्स्ट एड बॉक्स हाजियों को उपहार में भेंट कर दवाईयों की जानकारी दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर ने उपस्थित होकर सभी हाजियों का इस्तकबाल किया।भाजपा महिला नेत्री फरीदा हुसैन, नीलम वागद्रे, शबीना बी एवं एडवोकेट शबाना अली ने भी हज यात्रियों का पुष्प मालाओं एवं एहराम पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ प्रांजल उपाध्याय का हज कमेटी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूल मालाओं से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जिला हज कमेटी के अध्यक्ष शारिक खान, हाजी यूसुफ पटेल,शेख सलीम,नूर पाशा खान, डॉ इमरान अली,मुश्ताक खान,शेख इसरार,

शेख आरिफ, नाजिम अली,नसीम,अब्दुल फहीम,मुनव्वर,इरफान नूरानी, परवेज खान,एडवोकेट इरफान अहमद,फिरोज खान,आबिद खान,शेख असलम,डॉ मनीषा वर्मा,डॉ अभिनव मालवीय,डॉ सादमा खान, फार्मासिस्ट अफरोज खान,एएनएम अनुराधा बारंगे, नेहा यादव,प्रतिभा ठाकुर उपस्थित थी। सभी गणमान्य नागरिकों ने हज यात्रियों को सफल, सुरक्षित एवं मकबूल हज की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button