एमपी राज्य हज कमेटी ने बैतूल जिले के हज यात्रियों के प्रशिक्षण एवं टीकाकरण की जिम्मेदारी शारिक खान को सौंपी

बैतूल। मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी द्वारा हज 2026 के अंतर्गत बैतूल जिले से जाने वाले हज यात्रियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं टीकाकरण व्यवस्था के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शारिक खान का पुनः चयन किया गया है।

एमपी राज्य हज कमेटी, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार शारिक खान को बैतूल जिले में हज यात्रियों को हज से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने, टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अंतर्गत हज यात्रियों को यात्रा, इबादत, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी।

शारिक खान ने इस अवसर पर एमपी राज्य हज कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बैतूल जिले के सभी हज यात्रियों को बेहतर, सुव्यवस्थित और समयबद्ध प्रशिक्षण एवं टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष हज यात्रियों को पहले से अधिक बेहतर व्यवस्थाएं मिलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button