20 जनवरी को हनुमान मंदिर परिसर ग्राम अंबाडा में मनाया जाएगा माघ उत्सव

बैतूल। ग्राम अंबाडा (पंखा) में लोकदेवता बाबा रामदेव जी का माघ पर्व धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन 20 जनवरी को हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होगा, जहां बाबा रामदेव माघ उत्सव के साथ भागवत एवं महा शिवपुराण कथा का शुभारंभ भी किया जाएगा। शिक्षक आर डी सूर्यवंशी ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी माघ पर्व के अवसर पर शाम से चमत्कारिक ज्योत प्रज्वलन, महाआरती, भोजन प्रसादी और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बाबा रामदेव जी के इस आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने और ज्योत दर्शन के लिए पहुंचते हैं। एक ही स्थान पर बाबा रामदेव माघ उत्सव और भागवत महा शिवपुराण होने से ग्राम अंबाडा में धार्मिक अनुष्ठानों का भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिलेगा।




